Betul Mandi Bhav 6 October 2023: आज 6 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, 5 हजार 594 बोरे रही आवक

Betul Mandi Bhav 6 October 2023: Betul Mandi Bhav today 6 October 2023, 5 thousand 594 sacks remained incoming.

Betul Mandi Bhav 6 October 2023: शुक्रवार  को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई  है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  5 हजार 594  बोरे रही। सबसे ज्यादा 3  हजार 62 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1452 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।

मूंग के दाम 7450 पर पहुंचे

पिछले कुछ दिनों से मूंग के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को मूंग के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की है। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मूंग के अधिकतम दाम 7450 और प्रचलित 7200 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है। 

Related Articles

Back to top button