Betul Chakkajaam News: मांझी सरकार ने हाईवे पर किया चक्काजाम, हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार

Betul Chakkajaam News: Manjhi government blocked the highway, long queue of vehicles formed on the highway

Betul Chakkajaam News: भोपाल नेशनल हाईवे पर मांझी सरकार ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन जाम में फंसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक मांझी सरकार ने जिला प्रशासन से रेत खनन एवं भंडारण की रायल्टी देने की मांग की गई। प्रशासन द्वारा रायल्टी नहीं देने से नाराज मांझी सरकार ने गुरूवार को नेशनल हाईवे शाहपुर बायपास पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मांझी सरकार से जुड़े लोग सड़क पर उतर गए। चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मांझी सरकार को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे घंटो तक पुलिस की बात को मानने से इंकार करते रहे। मांझी सरकार का कहना है कि मांझी सरकार का कहना है दो दिन पहले ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रेत की रायल्टी मांझी सरकार को देने की मांग की थी। जिला प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिससे नाराज लोग सड़क पर उतर गए और हाईवे पर प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। मांझी सरकार का कहना है कि जब तक प्रशासन मांझी सरकार के हित में कोई फैसला नहीं सुनाते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मांझी सरकार ने सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कमता मांझी सरकार द्वारा पूर्व में भी कई बार सूचित किया था कि मांझी सरकार को रेत की रायल्टी दी जाए। पूर्व में ज्ञापन सौंपने को लेकर 51 दिन बीत गए, लेकिन जिला प्रशासन ने रेत खनन और भंडारण की रायल्टी मांझी सरकार को नहीं दी। जिससे नाराज मांझी सरकार द्वारा शाहपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। अल्टीमेटम के बावजूद जिला प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद मांझी सरकार सड़क पर उतर गई। हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मांझी सरकार के नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किए जाने और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शाहपुर, सारनी, रानीपुर, बैतूल और चिचोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मांझी सरकार को नेशनल हाईवे से चक्काजाम खत्म करने की बात कही, लेकिन वे चक्काजाम करने पर अड़े रहे। जानकारी के मुताबिक गुरूवार 12.30 बजे से चक्काजाम शुरू हुआ। दोपहर ढाई बजे समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम प्रदर्शन जारी था। पुलिस और अधिकारी चक्काजाम खत्म करने को लेकर मांझी सरकार के लोगों को मनाने में लगे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

2 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

मांझी सरकार के प्रदर्शन एवं चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों और लंबा जाम लग गया था। कई वाहन घंटो तक जाम में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार जाम में तीन एम्बुलेंस भी फंस गई थी। हालांकि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तीनों एम्बुलेंस को जाम से बाहर निकालकर जाने दिया। एम्बुलेंस तो चली गई लेकिन दूसरे वाहन जाम में फंसे रहे। यात्री बस भी जाम में फंसने के कारण यात्री परेशान हो रहे थे। बस यात्रा कर रहे छोटे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान रहे। भूख, प्यास के कारण भी बच्चों को परेशान होना पड़ा। शाहपुर के पास नेशनल हाईवे पर 2 किलोमीटर से अधिक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। चक्काजाम नहीं खुला तो यहां वाहनों की कतार और लंबी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button