Betul Crime News: एक लाख चोरी के आभूषण जप्त, आरोपी मिर्ची को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: One lakh stolen jewelery seized, accused Mirchi arrested

Betul Crime News: आमला पुलिस को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शातिर चोर उमेश विश्वकर्मा उर्फ मिर्ची पिता नान्हूलाल विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी सारणी जिला बैतूल हाल निवासी ग्राम चुडाबोह थाना लावाघोघरी जिला छिंदवाडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 26 सितंबर 2023 की रात रेल्वे कालोनी में चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से सोने- चांदी के समस्त जेवरात कीमत करीब एक लाख रूपये बरामद किये है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी 1 अक्टूबर को सुबह  करीब 07.00 बजे 65 लीटर कच्ची शराब कीमत करीब 6500 रू मो.सा.क्र. एमपी 28 एमक्यू 9781 से अबैध रूप से विक्रय करने के लिए परिवहन करते हुये रतेडा रोड पकड़ा था।  आरोपी के पास से अवैध कच्ची शराब जप्त करने के बाद उसका आपराधिक रिकार्ड देखा गया तो उसके उपर नकबजनी का 01 अपराध थाना आमला मे तथा 05 अपराध थाना सारणी में होना पता चले। आरोपी के शातिर नकबजन होने के कारण उससे थाना आमला में दर्ज नकबजनी के अनसुलझे अपराधो के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी उमेश उर्फ मिर्ची द्वारा 26 सितंबर 23 की रात रेल्वे कर्मचारी  सुबोध कुमार के परिवार के रात्रि 08 बजे ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। परिजन गणपति झाकी मे आरती  में शामिल होने गए थे। आरोपी ने सोने चांदी के जेवरो की चोरी की बारदात को कबूल किया है।  आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से आकर कालोनियो मे स्थापित गणपति झांकी मे आरती के समय लोगो के घरो के ताले की रैकी कर चोरी की बारदात को अंजाम देता है। आरोपी मिर्ची को थाना आमला मे वर्ष 2019 में भी एक नकबजनी की बारदात मे गिरफ्तार किया गया था। इस पर थाना सारणी में नकबजनी के 05 प्रकरण सहित कुल 07 अपराध तथा थाना पथरोटा मे 1 हत्या का आरोप पंजीबद्ध है। अन्य थानो मे भी इस शातिर अपराधी के विरूद्ध दर्ज अपराधो की जानकारी ली जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना आमला से सउनि रामेश्वर सिंह ठाकुर प्रआर 86 इश्तयाक अली आर. 395 नागेंद्र सिंह आर. 303 दुर्गेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button