Betul Patwariyon Ki Hadtal: पटवारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 24 वें दिन भी जारी रहा धरना
Betul Patwariyon Ki Hadtal: Gradual hunger strike of Patwaris begins, strike continues on 24th day
Betul Patwariyon Ki Hadtal: बैतूल विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों का बुधवार को 24 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। पटवारी अब क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसील संबंधित कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। काम नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार पटवारी भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पवार ने बताया कि पिछले 24 दिनों से पटवारी हड़ताल पर बैठे है। दो दिनों से पटवारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हुई है। बुधवार को हड़ताल में 9 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिसमें दिगम्बर बारस्कर, आनंद राव मोहबे, कमलेश जैसवाल, अक्षय उईके, मुकेश पवार, जवाहर वाडि़वा, महेश उईके, घनश्याम लोखंडे शामिल है। अगले दिन दूसरे पटवारी बुखार लाल पर रहेंगे।
पटवारियों द्वारा जिला उद्योग कार्यालय के सामने हड़ताल की जा रही है। पटवारियों की मांग है कि उन्हें वेतनमान का लाभ दिया जाए। तहसील में 24 दिनों से कामकाज ठप पटवारियों की हड़ताल के कारण पिछले 24 दिनों से तहसील में कामकाज ठप पड़ा है। ऋण पुस्तिका बनाना, गिरदावरी काम, सीमांकन करना सहित कई कामकाज प्रभावित है। लोग प्रतिदिन तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते परेशान हो रहे है। हड़ताल के कारण लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई जरूरी कामकाज होने पर आम लोग परेशान है। हड़ताल कर रहे पटवारियों ने बस्ते जमा कर हड़ताल की जा रही है। पटवारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक यह क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रतिक्रिया नहीं आने से पटवारियों में सरकार के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है। पटवारियों ने कहा कि कई बार सरकार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। इस बार मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई जाएंगी।


