Betul Train Accident News: सदर ब्रिज के पास आठनेर निवासी अधेड़ ट्रेन से कटा, जांच में जुटी जीआरपी
Betul Train Accident News: Middle-aged resident of Athner near Sadar Bridge killed by train, GRP engaged in investigation

Betul Train Accident News: बैतूल जिला मुख्यालय पर ट्रेन हादसे की शिकायतें लगातार बढ़ते जा रही है। अभी कुछ दिन पहले एक युवक ट्रेन से कट गया था। इस घटना को महज कुछ ही दिन हुए है। शनिवार की रात को फिर सदर ब्रिज के पास एक अधेड़ की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह 10 बजे रेलवे से एक व्यक्ति के पटरी पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे जीआरपी निरीक्षण कर जायजा लिया।
प्रधान आरक्षक रवीश कुमार ने बताया कि मृतक का शव क्षत विक्षत हालत में रेलवे पटरी पर पड़ा मिला है। पटरी पर मृत मिले व्यक्ति की शिनाख्त आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरमाल निवासी दुर्गादास पिता भीमराव गावंडे (47) के रूप में पहचान हुई है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन भी रविवार दोपहर तक बैतूल पहुंच गए थे। जीआरपी ने शव को पटरी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी आरक्षक रविश ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आ रही है कि मृतक भोपाल जाने का कहकर घर से निकला था। जिसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला है। मृतक के साथ हादसा हुआ है या आत्महत्या की है, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएंगा। रात के समय अज्ञात ट्रेन से अधेड़ के कटने की जानकारी सामने आई है। प्रथम दृष्टया जीआरपी इस घटना को हादसा मान रही है। इसके पहले भी सदर क्षेत्र में इसी तरह ट्रेन हादसे हो चुके है। बताया जा रहा है कि रेलवे पटरी पार करने के लिए एक पगडंडी रास्ता बना हुआ है। यहां से कई लोग शार्टकट पटरी पार करते हुए निकलते है। मोड़ होने के कारण कई बार ट्रेन आने की जानकारी नहीं लग पाती है और लोग हादसे का शिकार हो जाते है। बार-बार हादसे होने के बावजूद भी रेलवे ने उक्त रास्ते को बंद नहीं किया है। इस महीने में लगभग तीन घटनाएं ट्रेन हादसे की हो चुकी है।


