पिकअप से हो रही थी गोवंश तस्करी, 10 मवेशी जप्त
बैतूल – जिले में गोवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने सूचना के आधार पर गौवंश से भरी पिकअप को पकड़ा पुलिस के हवाले किया है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि सुचना मिली थी कि एक बुलोरो पिंकअप क्रमांक HM.28.BB.1969 जो की मुलताई विधानसभा के गांव बिरूल बाजार से अफसर ख़ान द्वारा गोवंश को भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने के लिए लें जा रहें थें तभी पिसाटा,राय अमला, के पास कार्यकताओं की घेराबंदी की गई थी गाड़ी वहा से भागने में सफल हो गई थी फिर वायगाव गांव में श्री दिलिप जी साहू के सहियोग से गाड़ी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है
मासोद प्रखंड गोरक्षा प्रमुख श दिलीप साहू ने बताया कि गोवंश से भरी गाड़ी में 2 आरोपी बैठें थे जो हमें देख फरार हो गए हैं पिंकअप वाहन में ठूंस ठूंस कर 10 नग बड़े बड़े बैल भरें हुए थें गोवंश के पैरों को रस्सियों से बांधा हुआ था संगठन के प्रखंड अध्यक्ष राहुल साहू ने बताया कि गोवंश को डाक्टर से चेकअप करवा कर गोशाला के सुपुर्द कर दिया है। गोवंश से भरी गाड़ी को मासोद चौकी में पुलिस के हवाले कर दी गई है ।
विभाग उपाध्यक्ष मनिष मालवीय ने बताया कि बैतूल जिले में गोवंश की तस्करी होना अब आम बात हो गई है आएं दिन कही ना कही से गोवंश तस्करी होनी की सुचना आए ही जाती है और तस्करों के बैतूल में होंसले बुलंद होते जा रहे हैं वहीं राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकताओं की गोरक्षा में सक्रियता को देख भी गोवंश तस्करी करने वाले खोब खाते दिखाई दे रहे हैं
गोवंश की गाड़ी पकड़ने में प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश दीपक जी मालवीय, प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल जी डोंगरे, नगर उपाध्यक्ष पवन , नानकर, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, सुरेन्द्र जी सोनी, मुकेश ठाकुर, राहुल साहू, गंगाधर साहू अगत राठौर,मरदेशी जी साहू,आदि महत्वपूर्ण भूमिका रही।



