Betul Weather News Today: भीमपुर में 17 और चिचोली में 10 इंच बारिश दर्ज, आज भी बैतूल में बारिश का येलो अलर्ट
Betul Weather News Today: 17 inches of rain recorded in Bhimpur and 10 inches in Chicholi, yellow alert of rain in Betul even today
Betul Weather News Today: पिछले 24 घंटे से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। नदी नाले तूफान पर चल रहे हैं। कई जगह सड़क संपर्क टूट गया है। कई वर्षों बाद जिले में इतनी मूसलाधार बारिश हुई है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे के दौरान बैतुल में 8 इंच, घोड़ाडोंगरी 4, चिचोली 10, शाहपुर 8, प्रभात पट्टन 6, आमला 7, आठनेर 6, भीमपुर में सर्वाधिक 17 इंच , भैसदेही 14, आमला, 7, मुलताई 8, इंच बारिश दर्ज की है। जिले में अब तक कुल औसत बारिश 41 इंच से अधिक हो गई है। बैतूल में बारिश का कोटा पूरा होने के लिए महज 2 इंच बारिश की दरकार है। आज बैतूल में फिर बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी बैतूल में शनिवार को फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल के क्षेत्र में माध्यम से तेज बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बैतूल में रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग किया भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और पूरी जिले में भारी बारिश हुई। 

भारी बारिश के कारण स्कूलों में आज छुट्टी
भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी है। जिला प्रशासन ने आदेश में कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी एवं कल रात से हो रही तेज बारिश के दृष्टिगत जिले के कक्षा पहली से कक्षा 8वी तक के छात्र-छात्राओं हेतु जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय, विभिन्न बोर्ड से मान्यता प्राप्त शालाओं में दिनांक 16.09.2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं यथाव्रत संचालित की जायें, ऐसे छात्र जिन्हें नदी, नाले पार कर स्कूल आना होता हैं उन छात्रों की परीक्षायें राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार आयोजित की जावे।



