Betul Today News: जब एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी पर करने लगा पथराव, पढ़िए बैतूल की मजेदार खबर

Betul Today News: When one policeman started pelting stones at another policeman, read interesting news of Betul

फोटो सोर्स गूगल( फ़ाइल)

Betul Today News: कोई अगर पुलिसकर्मी दूसरे पुलिस कर्मी पर पत्थर फेकते हुए देखे तो यह किसी के लिए भी  अचंभित होना लाजमी है। बैतूल मुख्यालय पर एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। जब एक पुलिस अधिकारी दूसरे पुलिस कर्मी पर पत्थर बरसाने लगा। जिसने भी यह नजारा देखा सब लोग आश्चर्यचकित हो गए।

दरअसल बात यह है कि बुधवार सुबह एक पुलिस कर्मी पुलिस ग्राउंड में खर्राटे भरते हुए कार चला रहा था। उक्त पुलिसकर्मी ने कार से कई बार पुलिस ग्राउंड में चक्कर लगाए। इतने में ही एक पुलिस अधिकारी मॉर्निंग वॉक के लिए पुलिस ग्राउंड पहुंच गया। उक्त अधिकारी ने जब देखा कि पुलिस ग्राउंड में गाड़ी फर्राटे भरते हुए चलाई जा रही है। गाड़ी को देखते हुए उक्त पुलिस अधिकारी ने उस पुलिस कर्मी के कार पर पत्थर मारना शुरू कर दिए और जोर से आवाज लगाकर गाड़ी बाहर करने के लिए कहने लगा। उक्त पुलिस अधिकारी ने कार पर कई बार पत्थर फेके गनीमत यह रही की एक भी पत्थर गाड़ी पर नहीं लगा। अधिकारी को पत्थर फेंक देख उक्त पुलिसकर्मी ने अपनी कार रोकी और वह गाड़ी से उतारकर पुलिस अधिकारी के पास आया। उक्त पुलिसकर्मी ने अधिकारी के इस रवैया से नाराजगी जताई और पत्थर फेंकने की बात को गलत बताया। उक्त पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी के बीच 5 मिनट तक बातचीत होते रही इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर चला गया।

Related Articles

Back to top button