Betul Today News: विजय सेवा न्यास चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गरीबों की मदद करेगा- हेमंत खंडेलवाल

Betul Today News: Vijay Seva Trust will help the poor in the field of medicine, health, education - Hemant Khandelwal

Betul Today News: बैतूल पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार खंडेलवाल(बाबूजी) के सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विजय सेवा न्यास का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से गरीबों की सेवा एवं मदद कार्य किया जाएगा। बाबूजी हमेशा समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। बाबूजी के इस सेवा कार्य को खंडेलवाल परिवार ने निरंतर जारी रखा है। यह बातें विजय सेवा न्यास के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कही। विजय न्यास सेवा के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारवार्ता में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा शिक्षा विद्व और जल प्रहरी मोहन नागर, डॉ. सतीष खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि स्व. बाबूजी के सेवा कार्य को खंडेलवाल परिवार ने निरंतर जारी रखा है। गरीब परिवारों की दिक्कतों को समझते हुए खंडेलवाल परिवार की ओर से शव वाहन की शुरुआत की। इस शव वाहन के माध्यम से ढाई से तीन हजार लोगों के शवों को नि:शुल्क उनके घरों तक पहुंचाया गया। श्री खंडेलवाल ने एक उदाहरण देते बताया कि एक गरीब परिवार के लोग उनके पास आए थे और उन्होंने कहा था कि उनके परिजन का शव ले जाने के लिए उनके पास वाहन करने के लिए पैसे नहीं है। मैंने गरीब परिवारों की मदद के लिए एंबुलेंस वाहन संचालकों से बात कही तो उन्होंने कहा था कि हमें पैसे कमाने का ऐसे ही मौका मिलता है। इस पीड़ा को देखते हुए शव वाहन की शुरुआत की है। गरीब लोगों के शव को निशुल्क तक उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। साथ ही स्वर्ग रथ गाड़ी की भी शुरुआत की गई। 
शिक्षा के क्षेत्र में भी निभाएंगे अहम भूमिका
श्री खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना काल में आरडी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों का कुछ लोगों का निधन हो गया। उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे बीस परिवार के बच्चों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प खंडेलवाल परिवार ने लिया है। विजय सेवा न्यास के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो पढ़ने में अच्छे हैं और उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित करने के लिए बड़े गांव में शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे, उन बच्चों की काउंसलिंग करेंगे। इसके बाद इन बच्चों को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार से जोड़ने के लिए हुनर सीखाया जाएगा। महूपानी सहित जिले भर में कुल पचास केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें बच्चों को निशुल्क रोजगार संबंधित जानकारी दी जाएगी ताकि हम अपना रोजगार खड़ा कर सके और बच्चें अपने पैरों पर खड़े हो सके। आरडी पब्लिक स्कूल में गरीब, विधवा, असहाय सहित अन्य कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पंख योजना की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को कंप्यूटर की शिक्षा, सिलाई करना और ब्यूटी पार्लर सहित स्कल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह से एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। 
सेवा भारती को दी 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन दान
श्री खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमलापुर क्षेत्र में खंडेलवाल परिवार की ओर से 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन सेवा भारती को जमीन दान की है। इस जमीन पर बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसमें दिव्यांग बच्चों और उनके माता पिता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग सेंटर का तीन से पांच करोड़ की लागत से निर्माण होगा। 
गंभीर इलाज के उपचार के लिए मिलेगी सही जानकारी 
श्री खंडेलवाल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भी विजय न्यास सेवा के द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। न्यास सेवा केंद्र में मेडिकल एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेगी। इस टीम के माध्यम से ऐसे गरीब लोग जो महंगा उपचार नहीं करा पाते हैं। उन लोगों को इस मेडिकल टीम के द्वारा उन चेरीटेबल अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी, जहां कम कीमत में बेहतर उपचार किया जाता है। इस बीमारी का इलाज कहा होगा, देश भर के अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी। इस जानकारी से गरीबों को फायदा मिलेगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि जो लोग गरीब वर्ग के है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे लोगों की इलाज के लिए विजय सेवा न्यास द्वारा आर्थिक मदद भी की जाएगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक पैथालाजी लेब का शुभारंभ करेंगे। इस लैब मेें गरीब लोगों का बहुत कम कीमत में ब्लड की जांच की जाएगी। लोगों को खून की जांच करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
बाक्स
रक्तदान शिविर लगा, बधाइयों के लिए हजारों लोग पहुंचे
जिले के लोकप्रिय नेता हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। विभिन्न प्रक्कलपों की शुरुआत के बाद न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। दोपहर तक शिविर में करीब चालीस यूनिट से अधिक रक्तदान हो चुका था। अपने लाड़ले नेता के जन्मदिन पर जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग शुभकामनाएं पहुंचे। स्थिति यह थी कि न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड के आसपास बेरीकेड्स लगाने के बावजूद वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं थी। पुलिस को व्यवस्था बनाना पड़ा। लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अधिकारी वर्ग के अलावा अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उनके पुराने आवास और न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचे। 

Related Articles

Back to top button