Betul Congress Seva Dal News: कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि मनाई, जिला अस्पताल में किये फल वितरित
Betul Congress Seva Dal News:Death anniversary of Dr. Hardikar, the founder of Congress Seva Dal, was celebrated, fruits were distributed in the district hospital
Betul Congress Seva Dal News: बैतूल जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा 26 अगस्त को कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डीकर की पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ.हार्डीकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बैतूल कांग्रेस सेवादल द्वारा सुबह जिला चिकित्सालय में मरीज़ों को फ़ल वितरित किये तथा दोपहर12 बजे सेवादल कार्यालय में डॉ.हार्डीकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सलामी दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर भारत के स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता थे। जिन्होंने नर सेवा ही नारायण सेवा मानते हुए कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी। आज सेवा दल के कार्यकर्ता डॉ हार्डीकर के सिद्धांतों पर चलते हुए कांग्रेस को मजबूती देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश उपाधयक्ष भोला कांति, यूथ विंग जिला अध्यक्ष सलमान खान, किशोर कड़वे, विजय बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी, शैलेन्द्र गुप्ता, पंकज वर्मा, मनोज सनश, नितेश धाकड़, राघवेन्द्र मिश्रा, नितिन महतो, जितेंद्र शर्मा, जीवन बनकर, अजाब साहू लोकेश नवांगे, गजानन्द वामनकर, कमलेश पोटे आदि पदाधिकारी एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



