Betul hadtal news: एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे जिले के अधिकारी-कर्मचारी, विभागों में पसरा सन्नाटा
Betul hadtal news: Officers and employees of the district remained on one-day mass leave, silence prevailed in the departments
Betul hadtal news: बैतूल। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले 25 अगस्त को जिले के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 39 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय आंदोलन किया गया।
मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष कमलेश चौहान ने बताया संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगों में समस्त विभागों के लिपिक को मंत्रालय के समान समयमान दिया जाए, 1 जनवरी 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए, वर्ष 2016 से बंद पदोन्नति प्रारंभ की जाए, महंगाई भत्ते का एरियर की राशि देय तिथि में दिया जाए, सहायक ग्रेड 3 का पद नाम परिवर्तित किया जा कर सहायक ग्रेड तीन कम डाटा एंट्री ऑपरेटर करते हुए ग्रेड पे 2400 जाए, अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जाए, भ्रत्य का नाम परिवर्तित किया जा कर कार्यालय सहायक किया जाए, साथ ही ग्रेड पे 1300 से 1800 किया जाए, टैक्सी प्रथा बंद की जाकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए, अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड 3 को निर्धारित समय अवधि सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण सेवा समाप्त ना किया जाए, वाहन चालक का पद नाम परिवर्तित कर पायलट व्हीकल ऑपरेटर किया जाए, प्राथमिक शिक्षक-माध्यमिक शिक्षक- उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए, वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के आपराधिक प्रकरणों में किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी न की जाए, पटवारी संवर्ग का ग्रेड पे 2800 किया
संयुक्त मोर्चा में शामिल मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकरसिंह चौहान एवं प्रदेश के उपप्रान्तध्यक्ष कमलेश चौहान, तृतीय वर्ग एवं राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष उदासी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नारायण नागले तथा कर्मचारी कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला शर्मा, ए.व्ही.एफ.ओ.संघ अध्यक्ष



