Betul Mandi Bhav Today: आज के बैतूल मंडी भाव, मक्का के दाम में आई गिरावट

Betul Mandi Bhav Today: Today's Betul Mandi price, fall in the price of maize

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में इन दिनों उपज की आवक बहुत कम हो रही है। मक्का के दामों में गिरावट भी दर्ज की गई। कुछ दिन पहले मक्का के दाम 2 हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक थे। अब दाम में कमी आई है।

मंगलवार को कृषि उपज मंडी बैतूल में मक्का के न्यूनतम दाम 1601 और अधिकतम 1976 और प्रचलित दाम 1935 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रहे। अभी मंडी में मक्का की उपज की आवक अधिक आ रही है। दाम कम मिलने से किसानों में मायूसी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कृषि उपज मंडी में उपज की आवक 4145 बोरे रही। 

मूंग के दामों में हुई बढ़ोतरी

जब से समर्थन मूल्य में खरीदी बंद हुई है तब से कृषि उपज मंडी में मूंग के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। समर्थन मूल्य में जहां मूंग के दाम ₹7775 प्रति क्विंटल थे। मंडी में इससे अधिक दाम में मूंग बिक रहा है। मंगलवार को मूंग के अधिकतम दाम 7931 रुपए और प्रचलित भाव 7801 रुपए रहा। मंडी में मूंग की आवक 9 बोरे रही है। दाम बढ़ने से जिले के मूंग बेचने वाले किसानों को फायदा हो रहा है। समर्थन मूल्य में मूंग बेचने वाले कई किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया किसान परेशान है। जबकि मंडी में मूंग बेचने वाले किसानों को नगद भुगतान हो रहा है। 

Related Articles

Back to top button