Betul Independence Day: बैतूल जिले आठनेर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सातनेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य उमेशचंद्र हुरमाडे द्वारा उल्टा ध्वजारोहण किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सातनेर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर सभी समाजसेवी द्वारा ध्वजारोहण करने प्रचार्य उमेशचंद्र हुरमाडे को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ ग्रामीणजन एवं स्कूलों छात्र भी शामिल हुए थे। इस पुरे घटनाक्रम में अपने सफ़ाई देकर प्रचार्य उमेशचंद्र हुरमाडे ने बताया है कि मुझे ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया गया था झंडा उल्टा था इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में मैंने झंडे को सीधे कर दिया।गंभीर लापरवाही आई सामने
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहाँ भी ध्वजारोहण किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज बांधते समय यही ध्यान रखा जाता है कि ध्वज उल्टा लगा है या सीधा। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई है। वैसे बैतूल जिले में अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते है लेकिन कोई ठोस कार्रवाही नही होती है। इस तरह की लापरवाही बरतकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाता है। अब देखना होगा कि ग्राम सातनेर में उल्टा ध्वजारोहण करने पर क्या ऐक्शन होता है।