Betul Today News: ग्रामीण बोले सांसद ने किया सड़क बनाने का झूठा वादा, सड़क दलदल में तब्दील, आवाजाही में होती परेशानी

Betul Today News: The villagers said that the MP made a false promise to build the road, the road turned into a swamp, there was trouble in movement

Betul Today News:  बैतूल विकासखंड भीमपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रातामाटी के ग्राम मांडवाकोल और गौलागोंदी  में पक्की सडक़ नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को उक्त गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सडक़ बनाने की मांग की है।

ग्रामीण हरिशंकर धुर्वे, सखाराम कालू सहित अन्य लोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अभी तक गांव में सडक़ का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सडक़ नहीं होने से आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सडक़ इतनी अधिक  खराब हो चुकी है कि गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। उबड़-खाबड़ रास्ता हो गया है। बारिश के समय रास्ते में दल-दल हो जाती है। कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन आज तक सडक़ का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पहले सांसद दुर्गादास उईके ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि सडक़ निर्माण की स्वीकृति हो गई है, जल्द सडक़ बन जाएगी। सांसद ने भी ग्रामीणों को झूठा आश्वासन दिया है। सांसद के एक वर्ष के आश्वासन के बाद भी सडक़ नहीं बन पाई है। स्कूली बच्चों को भी रास्ते से आने-जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि गौलागोंदी  और मांडवाकोल को मुख्य सडक़ से जोड़ा जाए। गौलागोंदी मुख्य मार्ग से 6 किलोमीटर पड़ता है। इस मार्ग से आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत सडक़ निर्माण कार्य करने की मांग की है। सडक़ नहीं बनने पर ग्रामीणों ने आगामी दिनों में होने वाली चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button