Betul today news: पवार समाज ने जिला अस्पताल में दान की 6 व्हीलचेयर, मरीजों को होगी सुविधा
Betul today news: Pawar society donated 6 wheelchairs to the district hospital, patients will be facilitated
Betul today news: बैतूल पवार समाज की ओर से जिला चिकित्सालय को 6 व्हीलचेयर प्रदान की गई है। व्हीलचेयर मिलने के बाद अस्पताल में व्हीलचेयर की कमियों को दूर किया जाएगा। अस्पताल की पुरानी व्हीलचेयर टूटी-फुटी अवस्था में है, जिससे मरीजों को भी लाने ले जाने में परेशानी होती थी। पवार समाज की तरफ से मिली व्हीलचेयर के बाद अब मरीजों को लाने-ले जाने के लिए सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार पवार समाज के लोगों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में 5 व्हील चेयर और क्षत्रिय पवार समाज महिला मंडल बैतूल द्वारा एवं महिला सखी मंच द्वारा एक व्हील चेयर सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा की मौजूदगी में जिला अस्पताल बैतूल को दान दी गई। समाज के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है। रविवार को पवार समाज महिला मंडल एवं महिला सखी मंच के द्वारा जिला अस्पताल में 6 व्हीलचेयर दान की गई। जिसमें पवार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल में उपस्थित होकर 11 बजे यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में कई दिनों से व्हीलचेयर की कमी होने पर समाज द्वारा यह कार्य किया गया, जिसमें मरीजों की सहूलियत हो सके।
व्हीलचेयर दानदाता में मुख्य रूप
रमेश कौशिक, नत्थू डोंगरे,उमा पवार ढोले, गीता डोंगरे, रमेश कौशिक, अनिता कौशिक, मीरा बाई डोंगरे, दिलीप ओमकार, क्षत्रिय पवार महिला सखी मंच एवं महिला संगठन द्वारा व्हीलचेयर दान की गई। इस दौरान पवार समाज की महिला मंडल अध्यक्ष ममता डॉ राजू चिकने, ज्योति देशमुख, मगलेश्वरी पवार, सरोज पवार, हीरा बाई ढोले, बिल्लो पवार उपाध्यक्ष, मनीषा कौशिक, सुनीता पवार ,मीरा बाई ढोले, एवं समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहे। समाज के युवा अध्यक्ष आशीष कोडले, दिलीप ओमकार ,रमेश कौशिक ,दीपक पवार ,रवि पवार ,महेंद्र शेरू पवार ,नरेन्द्र पवार, पवार समाज के मीडिया प्रभारी एवं संभाग अध्यक्ष डॉ योगेश पवार ,जग्गू बारंगे एवं समाज के अन्य युवा उपस्थित थे।



