Betul Kisan rally: 35 गांव के हजारों किसान 1 अगस्त को निकालेंगे रैली, कर चुके चुनाव के बहिष्कार की घोषणा

Betul Kisan rally: Thousands of farmers from 35 villages will take out rally on August 1, announced boycott of elections

Betul Kisan rally: बैतूल सिंचाई व्यवस्था की मांग को लेकर आगामी 1 अगस्त को प्रभात पट्टन ब्लाक के लगभग 35 गांव के हजारों किसान रैली निकालकर मुलताई पहुंचेंगे। इस दौरान किसान एसडीएम मुलताई को ज्ञापन सौंपकर सिंचाई व्यवस्था की मांग करेंगे। इसके बाद पुण्य सलिला मां ताप्ती के तट पर एकत्रित होकर यहां महाआरती की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नहर लाओ संघर्ष समिति प्रभात पट्टन से जुड़े किसान पिछले 10 वर्षों से सिंचाई व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के लगभग 35 गांव पारसडोह डैम की नहर से वंचित होने के कारण लगातार सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहे हैं।समिति द्वारा हाल ही में गांव गांव में चौपाल लगाकर नहर लाने के लिए चुनाव के बहिष्कार की भी घोषणा कर दी गई है।
नहर लाओ संघर्ष समिति से मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को ग्राम आष्टा, बलेगांव, रायआमला मासोद सहित 35 गांव के किसान ग्राम सिरडी में एकत्रित होकर साईंखेड़ा मासोद से बिरुल होकर मीरापुर बलेगांव से आष्टा होते हुए मुलताई आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। समिति ने एसडीएम कार्यालय और पुलिस थाने में आवेदन देकर अनुमति मांगी है। समिति के किसानों ने बताया प्रभातपट्टन ब्लॉक के 35 ग्रामों में किसी भी डैम से फसलों की सिंचाई के लिए सुविधा नही होने से किसान परेशान है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग समिति द्वारा कई दिनों से की जा रही है।
लेकिन किसानों की मांग को जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में आगामी 1 अगस्त को हजारों किसान मुलताईं आकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन सौपेगे। जिसके बाद मां ताप्ती की महाआरती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button