India-Pakistan: सीमा हैदर और अंजू के बाद सामने आई प्यार की एक और कहानी, जाने क्या है पूरा मामला

India-Pakistan: After Seema Haider and Anju, another love story surfaced, know what is the whole matter

फ़ाइल फ़ोटो

India-Pakistan: पाकिस्तान से नोएडा सचिन के साथ रहने आई सीमा हैदर का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि भारत की अंजू के अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच जाने का मामला सामने आ गया। और अब…भारतीय महिला और पाकिस्तानी पति के प्यार की एक और कहानी सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तानी पति भारत की जेल में था, जेल से रिहा हुआ तो भारतीय महिला ने कहा अधिकारियों से कहा कि या तो मेरे पति को भारत में ही रहने दें या मुझे पाकिस्तान भेज दें। जानिए क्या है पूरा मामला?

आंध्र प्रदेश में 35 वर्षीय भारतीय महिला ने अधिकारियों से हाल में जेल से रिहा हुए पाकिस्तान के नागरिक अपने पति को भारत में रहने देने या अपने 5 बच्चों को लेकर उसके साथ पाकिस्तान जाने देने की अपील की है। पाकिस्तानी नागरिक शेख गुलजार खान उर्फ गुलजार मसीह (51) को पिछले सप्ताह हैदराबाद के करीब चेरलापल्ली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। 

सियालकोट के गुलजार ने आंध्र की दौलत बी से की थी शादी

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में रहने वाली भारतीय नागरिक दौलत बी ने गुलजार की हिरासत को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद गुलजार को रिहा किया गया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट के रहने वाले गुलजार को 2011 में जाली दस्तावेजों और अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गुलजार ने दौलत बी से शादी की थी और वह नांदयाल में पुताई का काम करता था।

27 जुलाई को होगी दौलत बी के पति के मामले में सुनवाई

पहले ही एक बच्चे की मां बी ने गुलजार से शादी की और फिर दोनों के चार बच्चे हुए। दौलत बी ने कहा, ‘मेरे पति को यहीं रहना है। उन्हें यहां रहने का अवसर दिया जाना चाहिए। यही मेरी इच्छा है। जब मेरी बारी आएगी तो मैं यह बात अदालत को बताऊंगी।’ वह हैदराबाद में तेलंगाना हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं जहां 27 जुलाई को उनके पति के मामले पर सुनवाई होनी है। महिला ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने पति के मामले में किसी भी प्राधिकारी से अपील नहीं की है, लेकिन अब वह ऐसा करेंगी क्योंकि हैदराबाद पुलिस ने उन्हें बताया था कि गुलज़ार को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद पुलिस ने मुझसे कहा है कि उन्हें (गुलजार) पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। आपको (बी) को यहीं रहना होगा लेकिन उन्हें जाना होगा। लेकिन मैंने उनसे कहा कि वे हमें अलग न करें। अगर उन्हें ले जाया गया तो हम कैसे रह सकते हैं? मैंने उनसे कहा कि गुलजार को यहां रहने की अनुमति दें।’ दौलत बी ने कभी विदेश यात्रा नहीं की। वह 2011 से कुछ समय पहले गुलजार के एक गलत नंबर डायल करने की वजह से उनके संपर्क में आई थीं। उस समय गुलजार हैदराबाद के अपने दोस्त से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।

(Source- india tv)

Related Articles

Back to top button