Gold-Silver Price Today: दूसरे दिन भी सोने चांदी के दामों में आई गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने के भाव

Gold-Silver Price Today: Gold and silver prices fell on the second day too, know the price of 10 grams of gold

Sona-Chandi Ke Bhav 25 jul 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 25 जुलाई, 2023 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है. वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59282 रुपये है.

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59045 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54302 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44462 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज सस्ता होकर 34680 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 73889 रुपये की हो गई है.

Related Articles

Back to top button