Betul today news: सायबर सेल ने खोज लिए 131 गुम हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर दिखी खुशी
Betul today news: Cyber cell found 131 missing mobiles, happiness was seen on people's faces after getting mobiles
Betul today news: बैतूल उस समय लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली जब गुम मोबाइल वापस उन्हें मिल गया। किसी ने भी उम्मीद नहीं जताई थी कि गुम मोबाइल उन्हें वापस मिल जाएगा। लेकिन सायबर सेल ने कई गुम मोबाइल को खोजनें में सफलता हासिल की है।जानकारी के मुताबिक गुम मोबाइल की बड़ी तादात में शिकायतों को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ चौधरी और एएसपी नीरज सोनी ने सायबर सेल को निर्देश दिए कि गुम मोबाइलों की प्राथमिकता से खोज की जाए। अधिकारियों के निर्देश पर सायबर सेल ने गुम मोबाइलों को खोजना शुरू किया। पुलिस का कहना है कि कई लोगों के मोबाइल लापरवाही से गिरने भूल जाने पर थानों में कई शिकायतें आई। थानों से शिकायत सायबर सेल को मिली। पुलिस का कहना है कि 2022 और 2023 में गुम मोबाइलों की मिली शिकायतों के आधार पर 131 नग मोबाइल जिनकी कीमत 27 लाख 74 हजार 766 कीमत के मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि शिकायत में कई लोगों के मोबाइल हरदा, ग्वालियर गुना, छिंदवाड़ा, नागपुर और बैतूल क्षेत्र में गुम हो गए थे। इन गुम मोबाइलों की खोज करने की पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर गुम मोबाइलों को खोजने में सफलता मिली है। एसपी श्री चौधरी ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में खोजे गए मोइबालों को उपभोक्ताओं को वापस दे दिए है। उपभोक्ता गुम मोबाइल वापस पाकर खुश नजर आए। लोगों ने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
- Aaj Ka Rashifal, 24 July 2023 : आज सावन सोमवार को इन 4 राशियों पर बनी है भोलेनाथ की कृपा, जाने सभी राशियों का हाल
पुलिस अधिक्षक श्री चौधरी का कहना है कि मोबाइल फोन लोगों की जरूरत बन गया है। मोबाइल फोन से एक दूसरे से संपर्क करने के अलावा अब पैसों का लेन-देन भी किया जाता है। मोबाइल के बिना अब कामकाज होना संभव नहीं है। कई लोग की लापरवाही के कारण मोबाइल गुम हो जाते है। लोगों से मोबाइल फोन सावधानी पूर्वक रखने के लिए कहा है ताकि सायबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। गुम मोबाइलों को बरामद करने में सायबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक दिपेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम राजपूत, चंद्रपाल सरियाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



