SSC Vacancy news: सब इंस्पेक्टर के 1800 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, नौकरी पाने का अच्छा अवसर
SSC Vacancy news: Vacancy for more than 1800 posts of Sub Inspector, good opportunity to get a job
SSC Vacancy news: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी।
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने टीचर और हॉस्टल वार्डन के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 29, 200 रुपए से 1,42,400 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2023 है।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) के 430 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है।
UPSSSC ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के 157 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

(Source- dainik bhaskar)
फार्म भरने से पहले अधिकृत वेबसाइट पर जरूर देखें।


