Betul today news: राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ योगेश पवार, छिंदवाड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Betul today news: Dr. Yogesh Pawar honored with National Golden Award, program organized in Chhindwara

Betul today news: आज छिंदवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड अचीवमेंट का आयोजन किया गया जिसमें बैतुल जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा में पदस्थ एवं यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संभाग अध्यक्ष डॉ योगेश पवार को राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिन्होंने बैतुल जिले के अलावा होशंगाबाद, हरदा जिले का प्रभार भी संभाला जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में इन्हें आज सम्मानित किया गया।

जिले में यूनाईटेड मे कार्य कर रहे आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ संदीप परिहार ,जिला सचिव डॉ भरत यादव, जिला प्रमोटर्स डॉ सुजाता सिंह , कैम्प प्रभारी डॉ भारती हजारे को भी छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिसमें उपस्थित यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष कुशवाह जी ,यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पंकज रावत प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोयल खान जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य एवं योगाचार्य डॉ प्रकाश इंडियन टाटा जी एवम डॉ जी बी रामटेके जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आज पूरे भारत मे यूनाईटेड हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की टीम स्वास्थ सुरक्षा एवम जागरूक के क्षेत्र में कार्य कर रही है इसके अलावा सभी प्रदेश और जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में ट्रेनिग प्रोग्राम का कार्य के रही है और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसमे सी पी आर ट्रेनिग, बेसिक लाईफ सपोर्ट की ट्रेनिग यूनाईटेड के द्वारा दी जा रही है

Related Articles

Back to top button