Betul teacher suspend: छात्र की मौत मामले में दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज

Betul teacher suspend: Two teachers face suspension in case of student's death

Betul teacher suspend: बैतूल कक्षा तीसरी के छात्र की पानी में डूबने से हुई मौत मामले में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। विवेकानंद वार्ड के सरकारी प्राइमरी स्कूल के छात्र की गुरुवार पानी में डूबकर हुई मौत के मामले में दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विवेकानंद वार्ड के ग्रीन सिटी में गुरुवार दोपहर कक्षा तीसरी का छात्र सावन पारधे लंच टाइम के बाद स्कूल के पास ही एक पानी के गड्ढे में डूब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला विवेकानंद वार्ड की शिक्षिका रीता सातनकर और सतीश पलेवार को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है की उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बरती है।

  • Aaj Ka Rashifal 14 July 2023: आज इन राशियों पर बनी है मां लक्ष्मी कृपा, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल
  • दो शिक्षकों को इस मामले में निलंबित करने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के संचालन के लिए आशा खान और प्रमिला जैन को स्कूल का प्रभार सौंपा है। जबकि दोनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर स्कूल के बाहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बालक दोपहर में स्कूल की लंच टाइम में पानी से भरे गड्डे के पास चला गया था। यहां पैर फिसलने से वह गड्डे में समा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसका शव निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
    इनका कहना…
    विवेकानंद वार्ड में कक्षा तीसरी के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
    अनिल कुशवाह,जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Back to top button