Betul road accident: बोलेरो वाहन और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, बोलेरो के उड़ गए परखच्चे

Betul road accident: One killed in a collision between a Bolero vehicle and a truck

Betul road accident: बैतूल जिले में बैतूल -भोपाल नेशनल हाईवे शाहपुर बरेठा घाट में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को बरेठा घाट के पहले मोड़ में सीमेंट की ईट से भरे ट्रक और mp 47 CA 1323 बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो जाने  और दो लोग घायल होने की खबर सामने आ रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोले7रो वाहन के परखच्चे उड़ गए है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था।

Related Articles

Back to top button