Betul bjp political news: 1 दर्जन से अधिक युवा भाजपा में शामिल, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

Betul bjp political news: More than 1 dozen youth join BJP, welcomed by former MP Hemant Khandelwal

Betul bjp political news: बैतूल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 9 वर्षों में भारत की प्रतिष्ठा मे बढ़ोतरी हुई है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान की नीतियां हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है सरकार की युवाओं को लेकर बेहतरीन योजनाओं से प्रभावित होकर नगर के राजेंद्र वार्ड के 1 दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के परिवार में युवाओं का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र भेंट करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के लिए हमेशा देश प्रथम होता है जो देश की सेवा करना चाहते हैं समाज की सेवा करना चाहते हैं क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं ऐसे युवाओं का भाजपा में हमेशा स्वागत है। वही व्यक्तिगत रूप से श्री खंडेलवाल ने युवाओं को रोजगार के लिए कार्यशाला से लेकर वित्तीय सहायता तक शासन की योजनाओं से अवगत कराने और बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए जरूरत के हिसाब से प्रयास करने के बाद भी कहीं भाजपा का दमन थामने वाले युवाओं से चर्चा करने पर सभी एक स्वर में बोले कि भाजपा अच्छा काम कर रही है चाहे कश्मीर से 370 हटाना या अयोध्या में राम जी का भव्य बन रहा मंदिर भाजपा जो कहती है वह करती है इसलिए भाजपा के साथ राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।

  • Betul crime news: प्रेमी किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध, सामान सहित नगदी पर किया हाथ साफ
    जवाहर वार्ड के युवा पार्षद विकास प्रधान नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक युवा भाजपा में शामिल हुए इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि आज देश मे जिस तरह से युवाओं के लिए प्रगति के द्वार खुले हैं ऐसा पहले नहीं था आज युवाओं की पहली पसंद भाजपा है क्योंकि भाजपा युवाओं के लिए काम कर रही है युवाओं के भाजपा में शामिल होने के दौरान भाजपा के गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और कोषाध्यक्ष अंशुल मिश्रा भी मौजूद रहे।
    ये हुए शामिल – ओम मगरे, विकास खातरकर,सचिन जेधे, सिद्धार्थ सोनपुरे , खुशहाल धुर्वे रवि ईवने ,नवीन मगरे,शाहरुख खान ,पप्पन बोरवार ,नसीम अली,रोशन नागले ,रुपेश धुर्वे,पंकज भालेकर इत्यादि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button