Betul toady news: लापता दूसरे युवक का भी माचना नदी में मिला शव, कार सहित बाढ़ में बह गए थे दो युवक

Betul toady news: Dead body of another missing youth also found in Machna river, two youths along with car were swept away in flood

Betul toady news: बैतूल रविवार की रात को कार सहित अंडर ब्रिज नाले में बहे बैतूल के दो युवकों में से दूसरे युवक का शव चौथे दिन ग्राम दनोरा के पास माचना नदी में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। एक दिन पूर्व कार अंडरब्रिज के पास नाले में मिली और एक युवक का शव शाहपुर के पास झारकुंड में मिला था।

गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि 25 जून को बैतूल में तेज बारिश हुई। नदी-नाले में बाढ़ आ गई थी। अंडर ब्रिज के पास स्थित नाले में बाढ़ के पानी को पार करते हुए दो युवक कार सहित बह गए थे। युवकों की कार मंगलवार की शाम को गंज मोक्षधाम के पास  नाले में पड़ी मिली। पुलिस ने दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी। लापता युवक नितिन तिवारी का शाहपुर झाडकुंड के पास शव मंगलवार को नदी में पड़ा मिला। घटना के चौथे दिन लापता युवक राहुल शर्मा का भी जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर ग्राम दनोरा के पास माचना नदी में शव मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि माचना नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक की पहचान पटवारी कालोनी निवासी राहुल शर्मा के रूप में की गई। मृतक का शव नदी में पानी पर तैरते हुए मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Betul crime news: कॉलेज की छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, प्रेमिका का गुस्सा सहेली पर उतारा

पानी में डूबने से हुई युवक की मौत
लापता युवक नितिन तिवारी का शाहपुर झाडकुंड के पास नदी में शव मिला। शाहपुर थाना प्रभारी एके खान ने बताया कि नदी में मिले मृतक नितिन का मंगलवार की रात को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की पानी में डूबने से मौत होना पाया गया है। अभी मुख्य पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में और सही जानकारी मिल पाएंगी। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए शाहपुर पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर अग्रिम जांच के लिए गंज थाने को डायरी भेजी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button