Betul road accident news: कार ने बाईक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Betul road accident news: Car collided with bike, a youth was seriously injured in the accident
Betul road accident news: बैतूल- आठनेर थाना क्षेत्र मुलताई आठनेर मार्ग घाना जोड़ पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे आठनेर- मुलताई मार्ग घाना ग्राम गौना जोड़ पर तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक ने अपना नाम इकलहरा निवासी रामा बताया है। जानकारी मिली है कि बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग पर निकल रहा था तभी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक का पैर फैक्चर होने की जानकारी मिली है। कार चालक भैंसदेही निवासी होना बताया जा रहा है जो किसी काम से नागपुर जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के संबंध में पुलिस से कोई जानकारी नही मिली है।



