Accident News Betul: आमला-सारनी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत, ट्रक के नीचे 10 घंटे दबा रहा शव
Accident News Betul: Tragic accident on Amla-Sarni road, truck driver died, dead body buried under truck for 10 hours
Betul Accident News Betul: सारनी आमला सारणी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक (Accident News Betul) हादसा हुआ। इसमें 45 वर्षीय ट्रक चालक इरशाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इरशाद खान हैदराबाद से सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में मशीनों को लेकर आ रहा था। तब ही आमला सारणी मार्ग पर बैलोण्ड के पास ढलान में ट्रक अनियंत्रित हो गया और दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा कितना भयानक रहा होगा। इसका अंदाजा ट्रक के नीचे करीब 10 घंटे तक चालक का शव दबा रहने से लगाया जा सकता है। सूचना पर पहुंची सारणी पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले में मर्ग कायम किया। इसके बाद नगर पालिका परिषद सारणी की जेसीबी मशीन से ट्रक को हटाकर चालक का शव बाहर निकाला गया।



