Betul Collector Action: परीक्षा परिणाम में खराब प्रदर्शन वाले प्राचार्यों/शिक्षकों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर
Betul Collector Action: Action will be taken against the principals/teachers who perform poorly in the examination results- Collector
Betul Collector Action: बैतूल, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गुरूवार को जिले के स्कूलों के नवमीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणामों की स्थिति की सघन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकासखंडवार परीक्षा परिणाम में कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था का भी सघन परीक्षण किया एवं कमजोर परिणामों के कारणों की तलाश की। उन्होंने खराब परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कमजोर रिजल्ट वाले विषयों के अतिथि शिक्षकों को भी सेवाओं से हटाया जाए एवं भविष्य में वे कहीं कार्य न कर सकें, इसके लिए उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाए। उन्होंने जिले की शैक्षणिक व्यवस्था की कमजोर पर्यवेक्षण प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय विकास को निर्देशित किया कि वे पुनर्परीक्षण कर सुनिश्चित करें कि आगामी शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक व्यवस्था में कोई कमी न रहे। जो बच्चे कम विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, उनकी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था कर पुनर्परीक्षा में उत्तीर्ण करवाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन, डीपीसी श्री संजीव श्रीवास्तव सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
Betul crime news: महुए के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी



