Betul Snake in Live video: जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन में निकला साँप, सर्पमित्र ने पकड़ा, देखिये वीडियो
Betul Snake in Live video: Snake found in newly constructed building of District Hospital, caught by Sarpamitra, watch video
Betul Snake in Live video: जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से 150 बिस्तरिय अस्पताल भवन का निर्माण किया है। इस नवनिर्मित भवन में महिला एवं बाल रोग इकाई संचालित की जानी है। गुरुवार को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोर ने भवन का निरीक्षण किया। इस समय अस्पताल के एक कमरे में साँप निकल गया।
साँप फैन फैलाकर बैठा था। साँप होने की जानकारी सर्पमित्र को दी। सर्प मित्र ने पल भर में साँप को पकड़ लिया। साँप चूहे को खाने वाला बताया जा रहा है। जिसकी लंबाई लगभग साढ़े सात फिट बताई गई है।



