Gold Silver Price Today: विवाह के सीजन में सोने- चांदी के दामों में आई गिरावट, आभूषण खरीदने का अच्छा मौका

Gold Silver Price Today: Fall in gold and silver prices during marriage season, good opportunity to buy jewelery

Gold Price Today, 16 May 2023 : विवाह के सीजन में सोना चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।  अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी से हुई है। आज सोना 129 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 567 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई है। इससे खरीददार काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (16 May 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 129 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 61079 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 244 रुपये महंगा होकर 61208 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

Lava Agni 2 5G Mobile: आज लांच होने वाला है लावा का अग्नि 2 दमदार स्वदेशी मोबाइल, 5000 की दमदार बैटरी

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी 440 रुपये की दर से सस्ता होकर 72015 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 415 रुपये महंगा होकर 72455 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 299 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60,728 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 882 रुपये सस्ता कर 72,520 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

(Source- news 24)

Related Articles

Back to top button