J&K Today News: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 24 घंटे से मुठभेड़ जारी

J&K Today News: 5 soldiers martyred in encounter between security forces and terrorists, encounter continues for 24 hours

शहीद जवानों की फ़ोटो

J&K Today News:  जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। राजौरी के कांडी जंगल में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर को 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। यहां शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसमें आतंकियों की तरफ से एक ब्लास्ट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

शुक्रवार रात सवा बजे आतंकियों ने सेना पर एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी, जो अब तक जारी है। सेना की कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है, एक घायल है।

दूसरी तरफ, बारामूला के करहमा कुंजर में भी पुलिस और आतंकियों के बीच आज सुबह 4 बजे से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। यहां और भी आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में शामिल थे। सेना ने इन्हें घेर रखा है।

जम्मू-कश्मीर के DGP एनकाउंटर साइट पर पहुंचे
न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह एनकाउंटर साइट पर पहुंच गए हैं। राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। इसमें जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा था- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

जहां आतंकियों को घेरा, वहां पहाड़ी और जंगल
आर्मी ने बताया कि यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ था। राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। आतंकवादी एक गुफा के भीतर छिपे हुए थे। जिस इलाके में आतंकवादी छिपे हैं, वहां काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button