Betul doctors strike today: दो घंटे तक हड़ताल पर रहे डॉक्टर, उपचार के लिए तरसे मरीज, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Betul doctors strike today: Doctors on strike for two hours, patients yearning for treatment, memorandum submitted to minister in charge

(ज्ञानू लोखंडे बैतूल)

Betul doctors strike today:   केंद्र के सामान डीएसीपी और प्रशासनिक अधिकारियों का हस्ताक्षेप कम करने की मांग को लेकर बैतूल में सरकारी डॉक्टर मंगलवार को दो घंटे हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल उपचार कराने पहुंचे मरीज परेशान होते रहे। सरकार ने डॉक्टरों की मांगे नहीं मानी तो बुधवार से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की गई।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा कई बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने के लिए ज्ञापन सौंपा लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। नाराज डॉक्टरों ने मंगलवार को दो घंटे तक अस्पताल में ही बैठकर हड़ताल की। सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मरीज उपचार के लिए तरसते रहे। ओपीडी की पर्ची काटने के बाद मरीज डॉक्टरों को इधर-उधर ढूंढते रहे लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। वे डॉक्टर इलाज करते नजर आए लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल का असर जिला अस्पताल में भी दिखाई दिया।  सुबह अपने समय पर डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने 11 बजे तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई। दो घंटे तक चली हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार मांगे पूरी नहीं करती है तो बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल के दौरान मरीजों को जो भी परेशानियां होगी उसकी जवाबदारी सरकार और शासन-प्रशासन की होगी। डॉक्टरों का कहना है कि इसके पूर्व भी हड़ताल की थी, तब सरकार ने एक कमेटी गठित कर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आश्वासन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण दोबारा हड़ताल शुरू करना पड़ी है।

Gold-Silver Price Today: सोना एक बार फिर चमका, चांदी के दाम स्थिर, जाने 10 ग्राम सोने के दाम

यह है डॉक्टरों की प्रमुख मांग( This is the main demand of doctors)
म.प्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की मांग है कि यूनिफार्म जेएसीपी लागू किया जाए, प्रशासनिक अधिकारियों की दखलअंदाजी पर रोक लगाई जाए, डॉक्टरों की तीसरी मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करे। इन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही है। तीनों मांगों को लेकर डॉक्टर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की गई। इस दौरान आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, डॉ. डब्ल्यूए नागले, डॉ. ओपी यादव, डॉ. जगदीश घोरे, डॉ. विनोद बर्डे, डॉ. आनंद मालवीय, डॉ. रंजीत राठौर, डॉ. आशीष ठाकुर, डॉ. प्रतिभा रघुवंशी, डॉ. संजय खातरकर, डॉ. तरूण साहू, डॉ. लखन पाटीदार, डॉ आर गोहिया, डॉ. वंदना धाकड़, डॉ. ईशा डेनियल, डॉ. संध्या, डॉ स्वाति तिवारी, डॉ मेघा परसैया, डॉ कृतिका परिहार, डॉ हनी बावरिया सहित डॉक्टर मौजूद थे। डॉक्टर रानू वर्मा ने बताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार हड़ताल को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button