Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: आज मेष राशि वालो को आकस्मिक धन लाभ होने के योग है, जाने अन्य राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 30 April 2023: Today people of Aries are likely to get sudden monetary benefits, know the condition of other zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 30 April 2023
मेष
आज के दिन जातक को संतान सुख की प्राप्ति होगी। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। रात के समय परिवार के साथ घर से बाहर भोजन करने का प्लान बनाएंगे। आज का दिन ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। रिश्तेदारों में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
वृषभ
आज के दिन जातक रचनात्मक कार्यों में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपनी दिनचर्या को लेकर सजग रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। आज व्यापार वृद्धि के योग है। व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें।
मिथुन
आज का दिन जातक का मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। परिवार में माता के साथ वाद- विवाद हो सकता है। सलाह दी जाती है कि गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य मे अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। पड़ोसियों के साथ विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें।
कर्क
आज कार्य की अधिकता रहने के कारण जातक खुद को तनावग्रस्त और चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। अनावश्यक चीजों पर अधिक व्यय होगा। छोटी यात्रा सुकून देने वाली साबित होगी। जो जातक दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हे परिवार की याद सता सकती है।
सिंह
आज जातक को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर-गृहस्थी की चीजों पर आज अधिक धन व्यय हो सकता है, जिसकी वजह से जातक को मानसिक तनाव हो सकता है। आज का दिन परिवार के साथ व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें।
कन्या
आज के दिन जातक शादी समारोह मे सम्मलित होंगे। आज का दिन घूमने-फिरने और मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा। जातक का वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। धन का अधिक व्यय होने के कारण आर्थिक समस्या का सामना कर सकते हैं। पुराने मित्रो के साथ मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग और मदद मिलेगी।
तुला
आज जातक धैर्य और निडरता के साथ कार्य करेंगे। आज समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी पेशा जातक की उच्च पदाधिकारी के साथ मोबाईल या संचार के के जरिए वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। सतर्क रहें। आज जातक को फिजुलखर्च से बचना चाहिए। शाम के समय परिवार के साथ समारोह में सम्मलित होंगे।
वृश्चिक
आज के दिन कार्य की अधिकता रहने के कारण तनाव महसूस कर सकते है। कोई लंबित कार्य पूर्ण करने के लिए आज कार्य स्थल पर जाना पड़ सकता है। वहां पर सहकर्मी किसी बात पर नीचा दिखा सकते हैं। शाम के समय भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। परिवार के सदस्य के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु
आज के दिन जातक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पेट दर्द से ग्रसित रह सकते हैं। आकस्मिक यात्रा में धन हानि हो सकती है। सलाह दी जाती है कि अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। आज अन्य लोग जातक से प्रभावित होंगे, जिससे मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। शाम का समय मनोरंजन के साधनों में व्यतीत हुआ।
मकर
आज आप अपने कार्य को लेकर सचेत रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्य समय के पहले ही समाप्त कर लेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा। अधिक मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका खुद पर विश्वास ही आपको सफलता दिलाएगा। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा। अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उनसे आज बात कर सकते हैं।
कुम्भ
आज के दिन जातक को पुरानी चली आ रही शारीरिक बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आज करीबी रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है। आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय नहीं है, इसलिए सोच समझकर ही धन व्यय करें। मित्रों का साथ राहत देगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मीन
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अटके हुए कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा, किंतु आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें। प्यार-मोहब्बत के लिए बेहतरीन दिन है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे।
(Rashifal source dainik jagran)




