MP weather update: मध्य प्रदेश के 3 संभाग और 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

MP weather update: Chance of rain with thunder and lightning in 3 divisions and 10 districts of Madhya Pradesh

MP weather update: मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से किसान परेशान है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 3 संभाग और 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि
भोपाल संभाग के जिलों में तथा धार, इंदौर, खरगौन, शाजापुर, देवास एवं आगर जिलों मे,   जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा सिंगरौली, सागर, सीधी, दमोह जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
30 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक नए नए सिस्टम बनने के कारण 30 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी है। मई में बारिश से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मई में गर्मी कहर बरपा सकती है।

Related Articles

Back to top button