Bjp today betul news: 14 दिन बाद शैलेंद्र आर्य की भाजपा में वापसी, जिला मीडिया प्रभारी के पद से दिया था इस्तीफा
Bjp today betul news: Shailendra Arya returns to BJP after 14 days, resigns from district media in-charge
Bjp today betul news: बैतूल हाल ही में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पद और पार्टी से त्याग पत्र देने वाले शैलेन्द्र आर्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद और कुशाभाउ ठाकरे न्यास म.प्र. के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चर्चा की और उनसे पुनः पार्टी में लौटने को कहा। इसके अलावा वरिष्ठ नेतृत्व ने भी श्री आर्य से चर्चा की थी। श्री खंडेलवाल के साथ हुई चर्चा के पश्चात शैलेन्द्र आर्य ने कहा है कि वे पार्टी के साथ जुडे रहेगें।
परंतू उन्होने मीडिया प्रभारी के पद पर कार्य करने से व्यक्तिगत कारणो का हवाला देते हुए जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता व्यक्त की है। श्री आर्य ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा भी व्यक्तिगत और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निर्णय पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया जा रहा था। शैलेन्द्र आर्य ने कहा कि वे वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओ की भावना का सम्मान करते है। उन्होने कहा कि मैने एक विचार धारा के लिए पूरा जीवन काम किया है। आगे भी करता रहूंगा। उल्लेखनीय है कि श्री आर्य ने 7 अप्रैल को अपने पद और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.। 14 दिन बाद शुक्रवार को श्री आर्य की भाजपा में फिर से वापसी हो गई है।



