Gold- silver pricesv today: लुढ़क गए सोने- चांदी के दाम, ग्राहकों ने ली राहत की सांस

Gold- silver prices 18 April 2023 today: सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी  है। विवाह सीजन प्रारंभ होने के पहले सोने चांदी के दाम कम होने से ग्राहकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60479 रुपये है.

18 April 2023 Ka Rashifal: आज कुंभ राशि वालों के लिए बना है धन लाभ का संयोग, जाने सभी राशियों का हाल

वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, मंगलवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60237 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) मंगलवार 55399 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45359 पर आ गए हैं. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड मंगलवार सस्ता होकर 35380 रुपये आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74574 रुपये की हो गई है.

Related Articles

Back to top button