Betul Mandi News Today: बैतूल कृषि मंडी आज के ताजा भाव

Betul Mandi News Today: इन दिनों कृषि उपज मंडी बैतूल बंपर आवक हो रही है। हालात यह है कि उपज डालने परिसर कम पड़ रहा है। मंगलवार को मंडी में 15869 बोर की आवक रही है। सबसे ज्यादा आवक गेहूं और सोयाबीन की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गेहूं के दामों में कमी आई है। एक पखवाड़े पहले गेहूं के दाम ₹25 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। अब गेंहू के दामो में गिरावट आ गई है। दाम कम होने से किसानों में भी निराशा देखने को मिल रही है।


