Gold Price Today : नवरात्रि के सातवे दिन सोना- चांदी के दामों में आया उछाल

Gold Price Today, 28 March 2023: नवरात्रि में सोना चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन की राहत के बाद दामों में बढ़ोतरी हो गई है। नवरात्रि  के शुभ अवसर पर सोना- चांदी खरीदने की इच्छा रखने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

जानकारी के अनुसार  भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार 28 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है सोने ( Gold Price Today ) की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58897 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58892 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  58897 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है।

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, मंगलवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 58661 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना मंगलवार 53950 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44173 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड मंगलवार महंगा होकर 34455 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69400 रुपये की हो गई है। महंगाई का आसार सराफा बाजार में देखने को मिला है। लोग आभूषण खरीददारी करने कम सँख्या में पहुचे है। जनकारो के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोना चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई है। दाम बढ़ने का कारण रूस और यूक्रेन युद्ध को बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button