Betul Ram Darbar News: अर्जुन नगर में बनाई राम दरबार की भव्य झांकी, देखिये वीडियो
Betul Ram Darbar News: प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ माता मंदिर समिति ने चैत्र नवरात्र के मौके पर अर्जुन वार्ड में राम दरबार की भव्य झांकी बनाई है। आकर्षक झांकी को देखने प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
चैत्र नवरात्र के मौके पर बड़ माता मंदिर समिति और अर्जुन वार्ड के बच्चों ने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की और राम दरबार की भव्य झांकी का निर्माण किया है। आकर्षक झांकी को देखने के लिए प्रतिदिन शाम के समय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। देर रात तक श्रद्धालु झांकी को देखने के लिए पहुंच रहे है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि बड़ माता समिति के सदस्यों द्वारा कई वर्षो से चैत्र नवरात्रि को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते आ रहे है।




