Betul Railway GRP Sp Today News: बैतूल पहुंचे जीआरपी एसपी ने कहां अवैध वेंडरों पर होगी कार्यवाही

Railway GRP SP Betul Today News: रेलवे मंडल भोपाल जीआरपी एसपी हितेश चौधरी ने कहा कि अवैध वेंडरों पर नकेल कसी जाएंगी। जीआरपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के लिए कहा है। रेलवे मंडल भोपाल एसपी श्री चौधरी रविवार को बैतूल पहुंचे,जिन्होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करना और अवैध वेंडरों पर कड़ी कार्रवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता है। एसपी ने भी माना कि बैतूल में अवैध वेंडर है। शेखर नाम के एक अवैध वेंडर का नाम चर्चा में है। जिस पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जो भी वेंडर है उन्हें यूनिफार्म पर रहने के निर्देश दिए गए, ताकि अवैध और वैध वेंडर की पहचान आसानी से कर सके। नियमों का पालन नहीं करने पर वेंडरों के लाईसेंस निरस्त होंगे। आरपीएफ के साथ जीआरपी कर्मियों को आपसी सामंजस्य बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। अवैध रेलवे स्टेशन पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए कहा है।

Latest Political News: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को कहा कायर: नड्डा ने किया पलटवार, बोले रस्सी जल गई बल नही गया


अवैध गतिविधियों की सूचना देने वालों को मिलेगा ईनाम
रेलवे एसपी श्री चौधरी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जो भी अवैध गतिविधियां होगी और संदिग्धों के बारे में सूचना देगा उन्हें 10 हजार रूपये का ईनाम दिया जाएगा। आरपीएफ और जीआरपीएफ कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर किसी प्रकार से कोई गुंडागर्दी दिखाते है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। रेलवे द्वारा जारी किए गए गाईड लाईन का कड़ाई से पालन करना होगा।
जीआरपीएफ चौकी को बनाएंगे थाना
एसपी ने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा कि बैतूल में जीआरपीएफ की छोटी से चौकी है। आने वाले दिनों में चौकी का विस्तार कर थाना बनाने का प्रयास करेंगे। चौकी में जीआरपीएफ कर्मियों की संख्या बहुत कम है। सुरक्षा बल पर्याप्त नहीं होने के कारण भी कई बार सुरक्षा व्यवस्था में परेशानियां जाती है। इन परेशानियों को जल्द दूर करने का प्रयास करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है।

जीआरपीएफ कर्मियों की सुनी समस्या
एसपी श्री चौधरी ने जीआरपीएफ कर्मियों की समस्या सुनी। कई जीआरपीएफ कर्मियों ने एसपी को अपनी समस्या को लेकर लिखित शिकायत की है। कई मामलों को तत्काल सुलझा लिया गया तो कुछ मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। एसपी ने कहा कि स्थानांतरण को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button