Betul Ram Navami Today News : रामनवमी की भव्य तैयारी, भगवामय हुआ बैतूल शहर
Betul Grand preparations for Ram Navami, Betul city became saffron
Betul Ram Navami Today News: 30 मार्च को राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें पूरा शहर भगवामय हो गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा को लेकर विराट तैयारियों के तहत गेंदा चौक बैतूल से लल्ली चौक तक राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की तैयारियां करते हुए नगर के खम्बों एवं घरों पर भगवा झंडे लगाए रहें हैं।
वरिष्ठ सहयोगी बन्टी यादव ने बताया कि गेंदा चौक पर भगवा कपड़े से गोल आकार का मनमोहक चक्र बनाया है। जिसे देखने वाले सराहना किए बिना नहीं रह पा रहें हैं। संगठन के दीपक मालवीय ने बताया कि 30 मार्च को राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा के पूर्व गेंदा चौक पर महाआरती शाम 5 बजे होगी। महा आरती के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। करगिल चौक, अम्बेडकर चौक, लल्ली चौक पहुंचेगी जहां राम मंदिर में पूजन होगा। लल्ली चौक पर भी महाआरती के बाद शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा।
शोभा यात्रा में होगी आकर्षक झांकियां
शोभायात्रा में झांकिया, आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसके अलावा दो राम मंदिर, बजरंग बली की प्रतिमा, वानर सेना, लोकनृत्य दल भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भगवा वस्त्र देकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गेंदा चौक पर भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।



