Earthquake in MP: ग्वालियर में महसूस किये भूकंप के झटके: तीव्रता कम होने से कोई जनहानि नही हुई

Earthquake in MP: Earthquake tremors felt in Gwalior: No casualties due to low intensity
गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Earthquake in Gwalior, Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस करने से लोग दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर होना बताया जा रहा है। ग्वालियर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। शुक्रवार सुबह 10.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए।

Read Also : Betul Jansunwai News: चाहे कुछ भी हो जाए हम नहीं सुधरेंगे, जनसुनवाई में अधिकारियों का मोबाईल से नहीं छूट रहा मोह

जानकारी के मुताबिक इसके पहले ही ग्वालियर वासियों ने कंप्यूटर झटके महसूस किए थे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। भूकंप के कारण कई लोग घरों से भागते हुए बाहर निकले लगभग आधे घंटे तक दहशत में रहे। जानकारी के मुताबिक मुरैना, शिवपुरी, भिंड मैं भी भूकंप के झटके महसूस किए है। भूकंप कुछ ही सेकंड का होना बताया जा रहा है कि लोगों को भूकंप आने की जानकारी तक नहीं लग पाई।

Read Also : Gold Price Today: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने चांदी के दाम

 भूकंप आने पर रखे सावधानी (Earthquake in MP)

भूकंप आने की स्थिति में सावधानी रखना बहुत जरूरी होता है। भूकंप आने की स्थिति में सबसे पहले घर से बाहर निकल कर खुले मैदान में आ जाए। शीशे, खिड़की,  दरवाजे और दीवार के आसपास ना बैठे कभी भी गिरने का खतरा बना रहता है। बाहर मैदान में भी होने की स्थिति में पेड़ बिजली के पोल आदि के पास बिल्कुल भी खड़े ना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button