Gold Price Today: 1 दिन की राहत के बाद सोना- चांदी के दामों में आया जबरदस्त उछाल

Gold Price Today, 23 March 2023: विवाह के सीजन में लगातार सोना चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। 1 दिन की राहत के बाद सोने- चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी हो गई। दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों के चेहरे पर फिर मायूसी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में 23 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। इसी तरह चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59192 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 69368 रुपये है.
जानकारी के अनुसार इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58637 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59192 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है। आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 58955 रुपये पहुंच गए हैं।
वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना गुरुवार 54219 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44394 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड गुरुवार महंगा होकर 34627 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69368 रुपये की हो गई है। सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण बाजार पर असर देखने को मिला है। सर्राफा बाजार में रौनक दिखती थी। दाम बढ़ने के बाद सराफा बाजार में रौनक कम दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, अमरावती, गुंटूर, काकीनाड़ा, तिरुपति, कडप्पा, अनंतपुर, वारंगल, विशाखापतमन, निजामाबाद, राउरकेला, सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर, और संभलपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने के रेट 54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. भिवंडी, लाटूर, वसई-विरार और नासिक में 22 कैरेट सोने के रेट 54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं


