Betul news: सड़क बनाने पंचायत ने हाथ खड़े किए: किसानों ने चंदा जमा कर शुरू किया सड़क का काम

बैतूल। विकासखंड प्रभातपट्टन के ग्राम सिरडी से पिपलपानी जाने वाला मार्ग बनाने के लिए वर्षो से गुहार लगाई जा रही है। पंचायत द्वारा मार्ग नहीं बनाने पर खुद किसान आगे आए और उन्होंने राशि जमा कर मार्ग बनाना शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरडी से पिपलपानी जाने वाले मार्ग खराब है। इस मार्ग से आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से कई किसान खेतों में आना-जाना करते है। बारिश से रास्ता खराब होने के बाद किसानों का मार्ग से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। कई वर्ष पहले पंचायत ने इस मार्ग को बनाया था, लेकिन कुछ वर्षो से मार्ग में कोई सुधार नहीं किया गया जिससे रास्ता खस्ताहाल हो गया।

ग्रामीण श्यामराव कुंभारे, तुलसीराम लोखंडे, वासुदेव साहू, देवेन्द्र देशमुख, हेमराज लिखितकर ने बताया कि मार्ग खराब होने से कई बार हादसे हो गए है। पिछले पांच वर्षो से ग्राम पंचायत से सडक़ मार्ग सुधारने के लिए गुहार लगाई है, लेकिन ग्रामीणों और किसानों की फरियाद नहीं सुनी। लगभग 30 से 33 किसानों ने राशि एकत्रित कर मार्ग को बनाने का काम शुरू कर दिया है। मार्ग बनने से किसानों को आने-जाने में सुविधा होगी।

इस संबंध में गांव के सहायक सचिव अशोक सराटकर से उनके दूरभाष से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया, जिसके कारण मार्ग क्यों नहीं बन पाया इसके संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button