Gold Price Today: सोने चांदी के दामों में गिरावट आने से ग्राहकों को मिली राहत

Gold Price Today 22 March 2023

विवाह के इस सीजन में सोना चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को दामो में कमी आने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 22 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में कमी आई है। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58614 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 68250 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59188 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बुधवार सुबह  58614 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

वेबसाइट   ibjarates.com के अनुसार बुधवार  सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58379 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53690 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43961 पर आ गए हैं। वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 34289 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 68250 रुपये की हो गई है। सोने चांदी के दाम है मैं पिछले 2 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। आज आई कमी आने के कारण राहत मिली है लेकिन यह राहत मुंह में जीरा जैसे साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button