Gold-Silver Rates Today: सोने के दामों में फिर बढ़ोतरी और चांदी के दाम कम होने से राहत

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today 21 March 2023:

विवाह के सीजन में सोने- चांदी( Gold Silver Rate) के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। दूसरे दिन भी सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई चांदी के दाम कम होने से राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार 21 मार्च 2023 को सोने के दाम में तेजी आई है वही चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59487 रुपये है। सोने चांदी के दाम बढ़ने से सर्राफा बाजार में रौनक गायब हो गई है। जरूरी होने पर ही आभूषण खरीदे जा रहे अन्यथा खरीदी को टाल रहे है। 

महानगरों में सोने के दाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत के प्रमुख महानगर जिसमें नागपुर, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल पुणे, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, अनंतपुर मैं 22 कैरेट सोने का भाव 55800 प्रति 10 ग्राम बोले जा रहे है। इसी तरह जयपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, चंडीगढ़ और नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 54950 रुपये प्रति 10 ग्राम बोले जा रहे है।

चांदी के प्रति किलो भाव

जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, नागपुर, बड़ौदा लखनऊ, कोल्हापुर, सोलापुर, सूरत गुड़गांव , नासिक में चांदी के भाव 72 हजार प्रतिकिलो बोले जा रहे है।

एसएमएस के जरिए पता करे दाम

छुट्टियों के दिनों में s.m.s. के जरिए सोने चांदी के दाम बता किए जा सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button