Betul Accident News: यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी: हादसे में 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

बैतूल: स्टेट हाइवे सारणी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। गुणवंत बाबा मंदिर के पास रविवार रात करीब 8 बजे भोपाल से आ रही यात्री  बस खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई. हादसे ( Accident) में 10 लोग घायल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें ड्राइवर, क्लीनर के अलावा एक सवारी गंभीर रूप से घायल है जबकि बाकी सवारियों को मामूली चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सारणी, पाथाखेड़ा पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बस की स्टेरिंग में चालक फस गया था बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के पुर्जे काटकर चालक को बाहर निकाला गया और 100 डायल की मदद से उपचार के लिए सारणी के डब्ल्यूसीयल अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक बस भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही थी। बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
सारणी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कोयले का डंपर गुणवंत बाबा मंदिर के पास ब्रेक डाउन हो गया था स्टेट हाईवे 43 पर जहां हादसा हुआ है, वहां अंधेरा है. पीछे से आ रही ताज बस खड़े डंपर में घुस गई. बस में ड्राइवर, क्लीनर के अलावा एक यात्री सामने बैठा था. जिसकी वजह से इन तीनों को गंभीर चोट पहुंची है। सभी घायलों को डब्ल्यूसीएल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का सामने का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है।
सड़क किनारे खड़ी रहती गाड़िया
देखने मे यह आता है कि ट्रक सही कई गाड़िया हाईवे के किनारे खड़ी रहती है। जिसके कारण भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। पुलिस इस ओर ध्यान नही दे रही है। सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर इसके पूर्व में भी कई हादसे हो गए है। लेकिन हादसों से सबक नही लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button