17 March 2023 Ka Rashifal: धनु राशि वालो की आय में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Aaj Ka Rashifal 17 March 2023: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य, बुध और गुरु मीन राशि में विराजमान है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा, तो कई जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

 

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आपको कार्यों में सफलता मिलने का योग प्रबल। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, अच्छे से निभाने का प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी न आने दें। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गेहुआं

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा लेकिन उसके चलते अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

 आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति बनेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें क्योंकि आज वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सी ग्रीन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

  क्रोध एवं आवेश के कार्यों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, शिक्षा से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आपका आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है फलस्वरूप रहन-सहन कष्टमय हो सकता है, घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।आज थोड़ा सा सयंमित रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

 कारोबार में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

 खर्चों की अधिकता की वजह से थोड़ा योग करेंगे तो मानसिक शान्ति रहेगी। योग ध्यान के अलावा संगीत का सहारा लेना भी मन के लिए अच्छा रहेगा। जॉब या बिज़नेस में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

 छात्राओं के लिये दिन अच्छा। मानसिक चिंताओं में कुछ कमी आएगी और साथ ही पारिवारिक समस्‍याएं भी सुझलेंगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं इग्नोर करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेहरून

यह भी पढ़ें- 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

 पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन  आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी राशि में चंद्रमा की स्थिती आपको आज निर्णय लेने में कंफ्यूज कर सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-  हल्दी पीला

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज आय के अवसर मिलेंगे परंतु खर्चों में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन आज प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – मेंहदी हरा

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

 आप अपने करियर को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं। बदलाव की स्थिति भी बन रही है। मां के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय बिताना आपके दिन को बेहतर बना देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चने आएंगी जिन्हें सूझबूझ से सुलझा लेंगे।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- काला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

 नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जिस से मन में निराशा एवं असन्तोष महसूस कर सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जिसमे परिवार  का सहयोग मिलेगा। जिससे प्रेम करते हैं उसकी कुछ बातें जो पसंद न हो, इग्नोर करना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीच कलर
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button