Gold-Silver Price Today: फिर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगे सोना- चांदी के दाम

Gold Rate Today 14 March 2023: पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के दामों में बढोतरी होने से ग्राहकों को झटके पर झटका लग रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार 14 मार्च, 2023 को सोना और चांदी(Silver Price Update) महंगा हुआ है. सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57772 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56968 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो मंगलवार को सुबह  57772 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है। चांदी के बर्तन लगातार दामों के कारण सराफा बाजार ग्राहकों की भीड़ कम नजर आ रही है। विवाह के सीजन में बढ़ते दामों से लोग परेशान है। सोना चांदी अब लोगों के पहुंचे दूर होते जा रहा है।

कई लोग छुट्टियों के दिन सोने चांदी के रेट पता नहीं होने से कंफ्यूज रहते ऐसे में  22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button