Betul Accident News : हार्वेस्टर पलटने से एक की दर्दनाक मौत: चार गंभीर रूप से घायल
बैतूल- शाहपुर के माचना पुल पर हार्वेस्टर पलट पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हार्वेस्टर में 4 लोग फस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हार्वेस्टर इटारसी तरफ से बैतूल तरफ जा रहा था। तभी शाहपुर मचना पुल पर मंगलवार को हादसा हो गई। हादसे में हारवेस्टर आपरेटर कालासिंह पिता जागर सिंह 51 सार निवासी ग्राम सकराली थाना भागसों जिला पटियाल पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई है। वही करमसिंह निवासी पटियाला पंजाब ,ओमप्रकाश चौहान ग्राम अकरा थाना भारकचछ हारवेस्टर मालिक , रामशंकर कहार निवासी अकरा थाना भारकचछ जिला रायसेन घायल हो गए है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हार्वेस्टर में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।



